Events and Activities Details
Event image

NSS


Posted on 21/02/2023

राजकीय महिला महाविद्यालय मडलोडा में चल रहे सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। सोमवार सुबह के सत्र में मुख्य अतिथि सिविल व क्रिमिनल मामलों की वकील चंचल मौजूद रही। उन्होंने उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेविकाओं को महिलाओं के अधिकारों से परिचित करवाया और यह भी बताया कि महिलाओं के साथ साथ पुरुषों को भी महिलाओं के अधिकारों का पता होना चाहिए। लंच से पहले राष्ट्रीय स्वयं सेविकाओं ने पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाते हुए गोद लिए गांव मतलोड़ा में रैली निकाली और पर्यावरण संरक्षण पर चौपाल पर नुक्कड़ नाटक किया। दोपहर बाद श्रमदान के साथ-साथ परेड का अभ्यास भी किया। यह शिविर मैडम प्रियंका और मैडम लीना की देखरेख में चल रहा है।